गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर: जवानों ने मनाया जश्न, 'भारत माता की जय' और 'बजरंगबली की जय' के लगाए नारे

जवानों का समूह
अश्वनी सिन्हा- गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। जहां नक्सल ऑपरेशन पर बड़ी कामयाबी मिलने के बाद जवान जश्न मानते दिखाई दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, राजाडेरा मटाल के पहाड़ी पर 10 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया। जिसके बाद सभी जवानों ने जश्न मनाया। जवान 'भारत माता की जय' और 'बजरंगबली की जय' जयघोष के नारे के साथ जश्न मनाए।
कुल 10 नक्सली ढेर
बताया जा रहा है कि, यह नक्सल ऑपरेशन 24 घंटों तक चला। जहां एक केंद्रीय कमेटी के एक करोड़ के इनामी नक्सली मनोज और उड़ीसा राज्य कमेटी के मेंबर 25 लाख के इनामी नक्सली प्रामोद पाण्डु के साथ अन्य 8 नक्सलियों ढेर किए गए हैं।
गरियाबंद जिले में नक्सल ऑपरेशन पर बड़ी कामयाबी के बाद जवानों ने जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि, 24 घंटों में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था. @GariyabandDist #Chhattisgarh #NaxalEncounter pic.twitter.com/zOpfGWUFwv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 13, 2025
मैनपुर मुठभेड़ में मारे 10 नक्सलियों में 4 महिलाएं
उल्लेखनीय है कि, राजाडेरा मटाल पहाड़ी में जवानों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को भीषण मुठभेड़ हुआ। इस दौरान जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें 4 महिला और 6 पुरुष शामिल है। वहीं मारे गए नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय गरियाबंद लाया गया है। यहां से इन शवों को लेकर जवान रायपुर रवाना होंगे जहां पर शिनाख्त किया जायेगा।
AK-47 समेत 10 घातक हथियार भी बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए 10 नक्सलियों में प्रतिबंधित नक्सली आंदोलन का एक शीर्ष कार्यकर्ता भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। मारे गए 10 नक्सलियों में से 4 महिला और 6 पुरुष सामिल है। मुठभेड़ में एके-47, इंसास, एस.एल.आर. जैसे ऑटोमैटिक सहित कुल 10 हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
कुल 10 हथियार बरामद
मुठभेड़ में मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य), विमल उर्फ जाडी वेंकट (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) जैसे शीर्ष माओवादी नेतृत्व सहित कुल 10 माओवादी मारे गये हैं। मुठभेड़ में ग्रेडेड सहित कुल 10 हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुआ है।
नक्सलियों ने जवानों पर की थी फायरिंग
नक्सल उन्मूलन अभियान के तारतम्य में जिला गरियाबंद के राजाडेरा मटाल पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 की संयुक्त पार्टी स्थल की ओर रवाना हुए। अभियान के दौरान राजाडेरा मटाल पहाड़ी में नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग किया। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया।
एक करोड़ का नक्सली भी ढेर
गुरुवार की सुबह मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर गरियाबंद E30, STF और COBRA की टीम सर्चिंग पर निकली थी। जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी था। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत कई बड़े नक्सलियों के मारे गए हैं।
