आदिवासी महिला से गैंगरेप: दस साल बाद जेल से छूटे बदमाश ने सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा

File Photo
रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र में मजदूरी करने पहुंचे दो दरिंदों ने तलवार की नोक पर आदिवासी विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी 7 दिनों तक पीड़िता को बंधक बनाकर अपनी हवस मिटाई और घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता थाने की शरण में पहुंची। जिले के कापू थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहित आदिवासी महिला गैंगरेप की शिकार हुई है।
दरअसल, भैंसबुड़ी निवासी कमलु तिग्गा और धमनाडांड निवासी धनसाय एक्का 21 अगस्त को पीड़िता के गांव में इनके रिश्तेदार के घर काम करने आए थे। जहां उन्होंने पीड़िता को देखा और उनकी नीयत डोल गई। रात में दोनों ने पीड़िता को अकेला पाकर तलवार की नोक पर उसे डराया धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदों ने देखा कि पीड़िता उनसे डर रही है तो उन्होंने सीधे उसको बंधक बनाकर अपने साथ अपने गांव ले गए। वहीं करीब सप्ताहभर तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करते रहे। जब आरोपियों का मन भर गया तो पीड़िता को वापस उसके गांव में छोड़ दिए। थाना प्रभारी कापू इंगेश्वर यादव ने कहा कि, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के उड़े होश तत्काल लिया एक्शन
पीड़िता थाने पहुंच कर अपने साथ हुई आपबीती बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया गया। अधिकारी भी इस वारदात को सुन कर सन्न रह गए और थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धनसाय एक्का पता सोन साय एक्का (40) निवासी धमनाडांड चौकी रैरुमा, थाना धरमजयगढ़ व कमलु तिग्गा पिता चंदरसाय तिग्गा (40) निवासी मैसबुड़ी थाना लैलूंगा के खिलाफ धारा 70(2), 351(2), 140(3), 127(2), 3(5) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
2010 में अपने गांव में आरोपी ने की हत्या
आरोपी धनसाय एक्का वर्ष 2010 में अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपी 10 साल जेल में रहा। वहीं जेल से रिहा होने के बाद वह उसने फिर से गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया है।
