छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी: पांच हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, कांग्रेस ने बताया ऊंट के मुह में जीरा बताया

Assam Teacher Result
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश की साय सरकार पांच हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। जिसको लेकर भाजपा ने पोस्टर भी जारी कर दिया है। भाजपा ने लिखा- विष्णुदेव सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है जिसके चलते प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिल रही है।
शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होगा। फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।
रायपुर। शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएंगे. @GajendraYdvBJP #Chhattisgarh #teachers #Recruitment pic.twitter.com/joJA7kDAhU
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 25, 2025
शिक्षक भर्ती ऊंट के मुंह में जीरा- कांग्रेस
वहीं शिक्षकों की भर्ती पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने शिक्षक भर्ती को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- शिक्षा व्यवस्था पूरे प्रदेश में चौपट हो चुकी है। 10461 स्कूल बंद कर दिए गए 58 हजार पोस्ट खाली है। विधानसभा में 35 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी। 5000 शिक्षक भर्ती ऊंट के मुंह में जीरा बराबर है।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही विष्णु सरकार
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 25, 2025
5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती हुई स्वीकृत। pic.twitter.com/gJJ5vhHk1b
