बिलासपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग: दो नकाबपोश बदमाशों ने ऑफिस को बनाया निशाना, दो लोग घायल

बिलासपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग : दो नकाबपोश बदमाशों ने ऑफिस को बनाया निशाना, दो लोग घायल
X

घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी 

बिलासपुर के मस्तूरी में दो नकाबपोश बदमाश आये और गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गोलीबारी का मामला सामने आया है। जहां मंगलवार की शाम दो नकाबपोश बदमाश आये और गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाश मुलमुला की तरफ से आए थे और गोली चलाकर बिलासपुर की तरफ फरार हो गए। गोली लगने से ऑफिस के सामने बैठे चंद्रकांत सिंह और राजू सिंह घायल हो गए। चंद्रकांत सिंह के हाथ में वही राजू सिंह के जांघ में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर खून फैल गया और गोली चलने के बाद खाली खोखे भी गिरे। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया।

मौके पर आला- अधिकारी रहे मौजूद
इस घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह पहुंचे और घटना स्थल पर एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा को तत्काल रवाना किया। पुलिस ने चारों तरफ घेरे बंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story