किसानों ने किया चक्काजाम: धान खरीदी केंद्र खुलवाने को लेकर अड़े, विधायक नीलकंठ टेकाम ने मांग पूरा कराने का दिया भरोसा

मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठे किसान
X

मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठे किसान

किसानों ने धान खरीदी केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान विधायक ने मुलाकात कर उनको मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है।

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी में किसानों ने चक्काजाम किया। किसान धान खरीदी केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान किसानों ने बताया कि, वे कई दफा अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से फरियाद लगा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी हल नहीं निकला। जिसके कारण किसान अब मज़बूरी में धरने पर बैठ गए हैं।

किसान पूर्व में विश्रामपुरी ग्राम में शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि, जब तक ग्राम बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र नहीं खुलेगा हम यहीं डटे रहेंगे। वहीं स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम का किसानों से मिलने धरना स्थल पहुंचे हैं। पूरा मामला केशकाल विधानसभा अंतर्गत बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र का है।

विधायक नीलकंठ ने दिया भरोसा
सभी किसान 4- 5 घण्टे तक चक्काजाम करने के बाद अब वापस धरना स्थल पहुंचे। जहां पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुलाकात कर संवाद किया। विधायक ने शासन- प्रशासन से बातचीत कर जल्द धान खरीदी केंद्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि, बाड़ागाँव में धान खरीदी केंद्र शुरू करवाना मेरी प्राथमिकता है।


किसानों की लड़ाई में हम उनके साथ - विधायक
विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा- धान खरीदी केंद्र को लेकर किसानों की इस लड़ाई में मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूँ। वहीं विधायक के मुलाकात के बाद भी किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। विश्रामपुरी में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।

3 वर्षों से संचालित खरीदी केंद्र बंद
बता दें कि, ग्राम बाड़ागांव में पिछले 3 वर्षों से संचालित धान खरीदी केंद्र को राज्य शासन से स्वकृति नहीं मिलने चलते बंद कर दिया है। जिससे 5 ग्राम पंचायत के लगभग 520 किसान धान खरीदी से प्रभावित हो गए हैं। सरकार के इस फैसले से नाराज किसान पिछले गुरुवार से ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन पर बैठे थे।

कर्जा माफ़ करें सरकार
एसडीएम तहसीलदार और एसडीओपी ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाश देते हुए चक्का जाम समाप्त करवाया। किसानों ने कहा- मांग जब तक पूरी नहीं होंगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। हमने जो कर्ज लिया है उसे लेने अगर सरकार का कोई भी कर्मचारी आयेगा तो हम कर्जा माफ़ करने की मांग रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story