थ्रेसर मशीन की चपेट में आया किसान: धान डालते समय अंदर जा घुसा, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पसरा मातम

थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
X

थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत

लोरमी में धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसर गया है।

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के लोरमी में धान मिसाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के पुटुपारा के किसान महेंद्र साहू थ्रेसर मशीन में मिसाई के लिए धान डाल रहे थे। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और मशीन के अंदर जा फंसा। इस दौरान चालू मशीन ने किसान को अपनी चपेट में ले लिया इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र साहू पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र थे। वे धान मिसाई करने के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान धान को मशीन में डालते समय वह मशीन में फंस गया। महेंद्र इतनी बुरी तरीके से मशीन में फंसा था कि, वहां मौजूद लोग उसे निकाल नहीं सके। वहीं घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों को सौंपा गया शव
लोगों से जब शव बाहर नहीं निकला तो जेसीबी मशीन से शव को निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद महेंद्र के शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जहां से शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story