फेसबुक पोस्ट पर सियासी घमासान: मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज, आदिवासी सीएम पर उछाल रहे कीचड़

आदिवासी सीएम पर कीचड़ उछाल रहे कांग्रेसी- मंत्री केदार कश्यप
रायपुर। रायपुर में भाजपा- कांग्रेस के बीच एक नया विवाद छिड़ गया है। उल्लेखनीय है कि, 'भूपेश है तो भरोसा है' नामक फेसबुक पेज से एक पोस्ट किया गया। जिसके बाद भाजपाइयों ने पोस्ट को विवादित बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अब यह विवाद गहराता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला बोला है। कहा- आदिवासी सीएम से कांग्रेस को दर्द हो रहा है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा- वीडियो में एक समाज को छोटा बताने की कोशिश की गई है। सीएम विष्णुदेव साय की गरिमा पर कांग्रेस कीचड़ उछाल रही है। कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा कोई आदिवासी कैसे सीएम बन सकता है। जनता का आशीर्वाद BJP को मिल रहा तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। भूपेश बघेल ने पहले भी कांग्रेस में आपसी झगड़े कराए हैं।
भूपेश बघेल अपने नेताओं को प्रताड़ित कर रहे
मंत्री केदार कश्यप ने कहा- भूपेश बघेल मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू को प्रताड़ित करते रहे हैं। बैठकों में भूपेश बघेल पहले मोहन मरकाम को गाली देते थे। अब बैठकों में दीपक बैज को गाली देते हैं। ट्राइबल हैं इसलिए नाममात्र अध्यक्ष कांग्रेस ने बनाया है। वहीं दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं।
प्रियंका गांधी के लिए बनाया गुलाब सड़क - मंत्री केदार कश्यप
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी का टाइट शेड्यूल रहने वाला है। पीएम मोदी शासकीय आवास में रुकेंगे किसी होटल में नहीं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के आने पर करोड़ों का गुलाब सड़क पर बिछा दिया था। कांग्रेस अधिवेशन में सरकार के भ्रष्टाचार का पैसा लगा था। गांधी परिवार छग को लूटने में सम्मिलित रहा ये भूलना नहीं चाहिए।
आज की पीढ़ी पीएम मोदी प्रेरणास्त्रोत है
राज्योत्सव में बाहरी कलाकारों को मौका देने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा- छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भरपूर अवसर मिलेगा। हमारे देश के कलाकार आ रहे है कोई बाहर के कलाकार नहीं है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को कभी आराम करते हुए नहीं देखा। आज की पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री मोदी प्रेरणास्त्रोत है।
जिला अध्यक्ष बनाने से नहीं मिलेगी सफलता
राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता, कार्य संपादन पीएम से सीखा जा सकता है, छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्ष राहुल गांधी चुनेंगे मामले में वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसा है। जिला अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस को सफलता नहीं मिलेगी। गांधी परिवार की परिक्रमा करने वालों की कांग्रेस सुनती है। कांग्रेस अपने प्यादे बैठाने की तैयारी कर रही है।
