बिलासपुर शहर के करीब पहुंचे हाथी: नगोई में एक महिला को मार डाला, दूसरी महिला और बच्चे को किया घायल, वन विभाग अलर्ट

हाथी के पदचिन्ह
पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाथी की आमद देखने को मिली है। यहां के ग्राम नगोई में हाथी ने आक्रामक होकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला और बच्चा घायल हो गया है। मृत महिला को सिम्स मर्च्यूरी भेज दिया गया है।
हाथी के हमले में घायल एक महिला और बच्चे का इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले सीपत में भी महिला पर हाथी ने हमला किया था। इसके बाद अब हाथी सीपत के जंगल से भटककर नगोई तक पहुंचा गया है। इस दौरान हाथी के पदचिन्ह का वीडियो भी सामने आया है। वहीं हाथी की धमक से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
बिलासपुर से सटे नगोई में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक और महिला और बच्चा घायल हो गया है। वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी में जुट गई है. @BilaspurDist #ChhattisgarhNews #Elephants @ForestCgGov pic.twitter.com/caqBC4UUEj
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 12, 2025
वन विभाग अलर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। लगातार हाथी की निगरानी के साथ ही लोगों की दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है।
