लोधी क्षत्रिय कर्मचारी बुद्धिजीवी संगठन का चुनाव: चैनदास जंघेल अध्यक्ष बने, कमलेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 14 सितम्बर को लोधी क्षत्रिय कर्मचारी बुद्धिजीवी संगठन का प्रदेश स्तरीय त्रिवर्षीय चुनाव हुआ है। भिलाई के चैनदास जंघेल अध्यक्ष बने और कमलेश कुमार वर्मा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महासचिव दानेश्वर लिल्हारे छिपा, कोषाध्यक्ष दीनू राम वर्मा रायपुर, दुर्जन जंघेल गंडई, बसंती जंघेल भिलाई, प्रचार सचिव नंदकुमार वर्मा डोंगरगढ़, सचिव आनंद कौशिक कवर्धा, कार्यकारिणी सदस्यों में पंचूराम वर्मा खैरागढ़, यशवंत जंघेल राजनांदगांव, कृतलाल वर्मा नर्मदा गंडई, उत्तम वर्मा सिरसाही डोंगरगढ़ निर्विरोध निर्वाचित हुए।
यह चुनाव राजनांदगांव के लोधी सामाजिक भवन में समपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन अधिकारी किशोर वर्मा, रूपकुमार महिकवार, गुनाराम चंदेल के समक्ष अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रचार सचिव, कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन भरा गया था।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
उपाध्यक्ष पद के लिए बेमेतरा जिला सोमईकला साजा निवासी व्याख्याता कमलेश कुमार वर्मा ने अपना नामांकन भरा, एकल नामांकन होने के कारण कमलेश कुमार वर्मा निर्विरोध रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी किशोर वर्मा संरक्षक लक्ष्य ने की। साथ की कागजी कार्यवाही भी गई। नवीन जिम्मेदारी के लिए सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। एफ आर वर्मा पूर्व अध्यक्ष 2 कार्यकाल रहे है।

छत्तीसगढ़ संगठन को ऊंचाई तक ले जाने का करें काम
जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा ने सभा को संबोधित कर कहा कि, लक्ष्य छत्तीसगढ़ संगठन को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए सतत् मार्गदर्शन देने बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। बेमेतरा जिलाध्यक्ष डोगेंद्र वर्मा, लक्ष्य आजीवन सदस्य अवधेश पटेल डायरेक्टर समाधान महाविद्यालय बेमेतरा एवं लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा वक्ता लक्ष्य आजीवन सदस्य, दिलीप कुमार वर्मा संरक्षक मैथ्स गुरु लक्ष्य निःशुल्क ऑनलाइन क्लास, लोमन सिंह वर्मा महासचिव, शेरसिंग नवागढ़ ने निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए कमलेश कुमार वर्मा को शुभकामनाएं प्रदान किए।
ये लोग रहे मौजूद
यह निर्वाचन अध्यक्ष डोगेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, मिडिया प्रभारी नरेश बघेल, प्रचार सचिव कुंभलाल वर्मा, सर्किल परपोड़ी के अध्यक्ष हिमांचल वर्मा, संयोजक भीषम वर्मा, केदार बघेल, एफ आर वर्मा अध्यक्ष वर्तमान डीआईओ कवर्धा, लक्ष्य संरक्षक, आजीवन सदस्य, साधारण सदस्य, समस्त लक्ष्य जिलाध्यक्ष व कार्यकरिणी की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
