बीजापुर में भीषण मुठभेड़: DRG जवानों ने नक्सलियों की पूरी टीम को घेरा, अब तक दो ढेर

दो नक्सली हुए ढेर
X

मुठभेड़ में दो नक्सली हुए ढेर

बीजापुर जिले में भीषण मुठभेड़ ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। DRG के जवानों ने नक्सलियों की पूरी टीम को घेरा है।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सुबह से ही दोनों तरफ से रुक- रूककर गोलीबारी हो रही है। जानकारी के अनुसार, DRG जवानों ने नक्सलियों की पूरी टीम को घेरा है।

वहीं बुधवार को दंतेवाड़ा जिले में IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए थे। दोनों जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान सातधार पुल से करीब यह हादसा हुआ था।

इलाज के लिए रायपुर किया गया था रेफर
दोनों को पहले जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कर दिया गया था। बताया जा रहा था कि, जवान गश्त पर निकले थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। घायल जवानों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया जा रहा था। दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय ने मामले की पुष्टि की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story