साधुराम हॉस्पिटल के डॉक्टारों ने किया कमाल: महिला के घुटने का प्रत्यर्पण कर सालों के दर्द से दिलाई मुक्ति

साधुराम हॉस्पिटल के डॉक्टारों ने किया कमाल : महिला के घुटने का प्रत्यर्पण कर सालों के दर्द से दिलाई मुक्ति
X

साधुराम हॉस्पिटल 

सूरजपुर जिले के डॉक्टरों ने एक महिला के पैरों सेे गठिया बाध का सफल ऑपरेशन किया। महिला पिछले दस साल से गठिया बाध से पीड़ित थी।

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के डॉक्टरों ने एक महिला के पैरों सेे गठिया बाध का सफल ऑपरेशन किया। महिला पिछले 10 सालों से बेड पर लेटकर दर्द से जीवन गुजरा रही थी। महिला ने कभी नहीं सोचा था कि, वह अपने पैरों से चल सकेगी। जिसका किसी ने महिला का दर्द देखा उसका दिल पसीज जा रहा था। सारा जीवन एक ही बिस्तर में सिमट कर रह गया था।

पीड़ित महिला ने बताया कि, कई जगह इलाज करा कर परेशान हो चुकी थी। इसके बाद उसके जीवन में रोशनी बनकर साधुराम हॉस्पिटल आया, जहां के डॉक्टरों ने उस महिला के दर्द को अपना दर्द समझा और उसकी जांच की गई , तो पता चला कि महिला गठिया बाध से पीड़ित है। गठिया बाध इस कदर बढ़ चुका था कि, महिला के घुटना पूरी तरह से खराब हो गया था।

डॉक्टर राकेश बिक्कासैनी की टीम ने महिला का किया सफल ऑपरेशन
साधुराम हॉस्पिटल के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने बताया कि, इस महिला के तकलीफ को देखते डॉक्टर राकेश बिक्कासैनी से बात की। डॉक्टर राकेश बिक्कासैनी ने पीड़ित का इलाज ने किया। जिन्होंने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अपनी टीम के साथ उस पीड़ित महिला के घुटनों का सफल ऑपरेशन करते हुए घुटनों का प्रत्यर्पण किया। आज वह महिला हंसी खुशी चल पा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story