धरसीवां में मासूम से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश: कांग्रेस ने की फैक्ट्री में तालाबंदी, गृहमंत्री का जलाया पुतला

धरसीवां में मासूम से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश
X

प्रदर्शन करते हुए 

कांग्रेस ने धरसीवां में आदिवासी वर्ग की तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया।

प्रेमलाल पाल- धरसीवां-कूरा। धरसीवां के ग्राम पंचायत कपसदा स्थित फैक्ट्री की श्रमिक कॉलोनी में आदिवासी वर्ग की तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस जघन्य अपराध को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को धरसींवा में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री के गेट पर तालाबंदी कर प्लांट का संचालन ठप कर दिया और प्रदेश के गृहमंत्री का पुतला दहन कर बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा कि, बीजेपी सरकार में मासूम बच्चियाँ भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि, अब श्रमिक कॉलोनियों में भी बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। कपसदा गांव में स्थित फेक्ट्री की श्रमिक कालोनी की यह घटना सरकार की नाकामी और कानून-व्यवस्था की विफलता का जीवंत उदाहरण है। बघेल ने गृहमंत्री से इस्तीफ़े की मांग करते हुए कहा कि, कांग्रेस पीड़िता को न्याय और श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने तक आंदोलन जारी रखेगी।

कांग्रेस ने दी चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि, जब तक फैक्ट्री परिसर के भीतर सुरक्षित और मानक सुविधा युक्त लेबर क्वार्टर का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक प्लांट का संचालन बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि, फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही और बीजेपी सरकार की उदासीनता ही इस शर्मनाक घटना की ज़िम्मेदार है।


फैक्ट्री में श्रमिकों का लंबे समय से हो रहा शोषण
पूर्व राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा ने कहा कि, फैक्ट्री में ठेकेदार श्रमिकों का लंबे समय से शोषण कर रहा है। महिलाओं को केवल 370 रुपये और पुरुषों को 450 रुपये मजदूरी दी जाती है। श्रमिकों को न तो ESIC और बीमा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं और न ही स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है।

आरोपी को हो फांसी की सजा
पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा पूर्व विधायक अनिता शर्मा ने धरसीवां स्टैंड पर प्रदर्शन ओर सरकार के पुतला दहन के पश्चात कहा कि, मासूम बच्ची से दुष्कर्म दरिंदगी की घटना बहुत निंदनीय है ऐसे दरिंदे आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए।

प्रबंधन के समक्ष रखी चार मांगे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रशासन ओर फेक्ट्री प्रबंधन के सामने चार प्रमुख माँगें रखीं। इनमें पीड़िता को त्वरित न्याय और आर्थिक सहायता ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही श्रमिक कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था व सुधार और श्रमिकों को न्यूनतम वेतन व सभी वैधानिक सुविधाएँ सुनिश्चित करना शामिल है।

बीजेपी सरकार की असफलता को उजागर करती है यह घटना- कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि, यह घटना बीजेपी सरकार की संवेदनहीनता और असफलता को उजागर करती है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, श्रमिक शोषण का शिकार हो रहे हैं और बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, जबकि सरकार चुप्पी साधे बैठी है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

ये हुए शामिल
मुख्य रूप से प्रदर्शन मे उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, मनहरण लाल वर्मा, कुंरा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू, ढालेन्द्र वर्मा, कैलाश जायसवाल, जिला महामंत्री हरिश्चंद्र वर्मा धरसीवा सरपंच साहिल खान,रैता सरपंच आशीष वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र खेलवार, भगवानी डहरिया, उमेश भतरीया, राजू यादव, रवि लहरी, मोहन साहू, नारद साहू, मुकेश शर्मा, इजराफ़िल ख़ान, पंकज नायक, अनिरुद्ध वर्मा, संयम ठाकुर, सूरज ठाकुर, दिव्यनाथ वर्मा, प्रमोद पाल, नीतू साहू, आकाश गहरवार, सौरभ बंजारे, सोहेल खान, विक्की सोनवानी, खेमचंद देवांगन, हरीश साहू और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story