स्टेट लेबल पर खेलेंगे शंकर दाह के 25 खिलाड़ी: बेसबॉल, कराते प्रतियोगिता में करेंगे रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
X

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने हुए प्लेयर्स 

धमतरी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह से 25 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यशवंत साहू- धमतरी। राज्य स्तरीय कराते व बेसबॉल स्पर्धा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह के सर्वाधिक खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में नितिन, दुर्गेश, डीकेश, फ़लेश बालिकाओं में शालिनी, लक्ष्मी, ललिता, वास्तवि, कंचन का चयन हुआ है।

इसी तरह 17 वर्ष बालक में देवेंद्र सिन्हा, प्रदीप कुमार, राजेंद्र, खूब लाल, बालिका वर्ग में डाली साहू, गोमती सिन्हा, केसरी, प्राची सिन्हा चयनित हुए। 19 वर्ष बालक में भावेश कुमार साहू, पुष्पेंद्र साहू, हेमशंकर ध्रुव का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में नंदिता निषाद, चांदनी साहू, हेमा ध्रुव, कृतिका चयनित हुए वहीं कराते में निहारिका सोनकर का चयन हुआ है।

बिलासपुर में आयोजित है राज्य स्तरीय स्पर्धा
खेल शिक्षक प्रदीप सिन्हा ने बताया कि, 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय शालेय बेसबॉल व कराते स्पर्धा का आयोजन बिलासपुर में आयोजित है। जिसमें ये छात्र रायपुर संभाग व जिला धमतरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर इन्होंने दी बधाई
इन खिलाड़ियों के चयनित होने पर मोनिका ऋषभ देवांगन (जिला पंचायत सदस्य), सत्य प्रभा किशोर साहू जनपद सदस्य, अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी, शकीला देवदास सहायक क्रीड़ा अधिकारी, हरीश देवांगन, रमी गौतम (सरपंच शंकरदाह) रामवती अश्वनी सिन्हा सरपंच डोंडकी, चुम्मन बाई कंवर सरपंच बलियारा, हेमंत साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति, एस दुबे प्राचार्य, अमृत ध्रुव, भानु नेताम, सोमन देवांगन, रामकृष्ण ध्रुव, विनोद डिंडोलकर, गीतेश्वर साहू, टी वैद्य, एच अंधारे, एम शाह, के लूनिया, आरके राखेचा, व्ही तिवारी, एन साहू, पवन परिहा, शेव्या गोस्वामी, कंचनलता साहू, एस ध्रुव, उषा जाचक, सपना सिन्हा, निष्ठा तिवारी, रंजना चंद्राकर, देवशरण वर्मा, तुषार पाण्डेय, बलदाऊ साहू ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story