श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति की नई कार्यकारिणी गठित: गोसेवा, संवर्धन और जनजागरूकता पर होगा विशेष फोकस

श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति के नए कार्यकारिणी सदस्य
गोपी कश्यप - नगरी। श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति की नवगठित कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें प्रिंस गोलछा को अध्यक्ष, पेमन स्वर्णबेर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दीपक यदु को उपाध्यक्ष बनाया गया, वहीं कमल साहू, देवनाथ साहू, नोमेश साहू और शिवशंकर साहू को सह-उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही अनील वाधवानी को कोषाध्यक्ष एवं अनिता गोलछा को सचिव नियुक्त किया गया है।
संरक्षक और समिति सदस्य
समिति में कुल 25 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं, गौशाला संचालन और विकास कार्यों की निगरानी के लिए संजय छाजेड, ज्ञान गोलछा, भानेंद्र ठाकुर और मदन लाल नाग को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया है, इनके मार्गदर्शन में समिति आगे की योजनाओं को दिशा देगी।
गौसेवा और नवाचार योजनाओं पर जोर
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि गौशाला केवल धर्म का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का आधार है। संस्था अब गौपालन, गोसंवर्धन और गोसेवा से जुड़े कई नवाचार कार्यक्रम शुरू करेगी साथ ही गायों के भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा हेतु ठोस व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
हमारी संस्कृति की आत्मा है गौशाला- अध्यक्ष प्रिंस गोलछा
अध्यक्ष प्रिंस गोलछा ने कहा 'गौशाला हमारी संस्कृति की आत्मा है। समाज के हर वर्ग को गौसेवा के कार्य में जुड़ना चाहिए, ताकि यह अभियान जन-जन तक पहुंचे।'
आगे की योजनाएं
समिति ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में जनजागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम और गोसेवा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति गोसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।
