धमतरी में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: नगरी के धान खरीदी केंद्रों में जमीनी हकीकत का लिया जायजा, किसानों से किया सीधा संवाद

कलेक्टर का औचक निरीक्षण
X

ग्रामीणों से संवाद करते हुए कलेक्टर मिश्रा

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने 14 जनवरी को नगरी विकासखंड के माकरदोना, गट्टासिल्ली, बेलरगांव और नगरी धान मंडी का औचक निरीक्षण किया।

अंगेश हिरवानी- नगरी। सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित न रह जाएं, इसकी पड़ताल के लिए धमतरी कलेक्टर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा 14 जनवरी को दोपहर धान खरीदी केंद्रों तक पहुंचे। आपको बता दें कि, नगरी विकासखंड के माकरदोना, गट्टासिल्ली, बेलरगांव और नगरी धान मंडी में उन्होंने बिना पूर्व सूचना के पहुंचकर धान खरीदी की जमीनी हकीकत देखी।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में पहुंचते ही टोकन कटान, तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, नमी मापक यंत्रों की स्थिति और धान के भंडारण की व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने न सिर्फ अधिकारियों से जानकारी ली, बल्कि किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव भी सुने।

अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
धान बेचने आए किसानों ने अपनी बात रखी तो कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, किसानों को अनावश्यक इंतजार न कराया जाए और तौल में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।


इन जरुरी सुधारों को लेकर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों की बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, छाया, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी सुधार के निर्देश दिए। साथ ही धान के सुरक्षित भंडारण और शीघ्र उठाव को लेकर भी अधिकारियों को सजग रहने को कहा।

धान उपार्जन की प्रगति की विस्तार
धान खरीदी के निरीक्षण के बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में एआरईओ और पटवारियों की संयुक्त बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य धान खरीदी कार्य को पारदर्शी, सुचारु और किसान हितैषी ढंग से संपादित करना रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story