बिलासपुर रेल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल जायेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, स्वास्थ्य की लेंगे जानकारी

घायलों से मिलने अस्पताल जायेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव
पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया।मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मौत हुई है जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव पीड़ितों से मिलने के लिए हॉस्पिटल जायेंगे। जहां पर उनका हालचाल जान स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। डिप्टी सीएम दोपहर 12 से 2 बजे तक पीड़ितों के बीच रहेंगे। घायल यात्री जिला अस्पताल, सिम्स,अपोलो और रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, रेलवे ने हादसे वाली लाइन को क्लियर कर दिया है। जिसके बाद से अब स्थिति पहले जैसे सामान्य हो गई है, ट्रेन चारों ट्रैक पर दौड़ने लगी है। मंगलवार देर रात तक ट्रैक क्लियरेंस का काम किया गया।

प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है-
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, पुरुष,आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

घायलों का इलाज जारी
घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में 50 हजार प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। रेल प्रशासन सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। वहीं प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
