दिल्ली में हिड़मा के समर्थन में लगे नारे: डिप्टी सीएम साव बोले- टुकड़े- टुकड़े गैंग की मानसिकता हुई उजागर, बख्शे नहीं जायेंगे

दिल्ली में हिडमा के समर्थन में नारे लगाते हुए छात्र
रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और अन्य नक्सलियों के समर्थन में नारे लगे। जिसको लेकर अब सियासी पारा चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, यह सोच टुकड़े- टुकड़े गैंग की मानसिकता को दर्शाती है। ऐसे लोगों को सबक सीखाना जरुरी है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- टुकड़े- टुकड़े गैंग के लोगों को देश ने देखा है। गैंग की मानसिकता बार- बार उजागर हुई है। केंद्र- राज्य सरकार ऐसे लोगों को सबक सिखाती हैं। देश के खिलाफ आवाज उठाने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। नक्सलियों ने सरेंडर के लिए सीएम को पत्र लिखकर समय मांगा था मामले में साव ने कहा- नक्सलियों के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। सरकार ने नक्सली पुनर्वास नीति बनाई है।
रायपुर। दिल्ली में कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के समर्थन में नारे लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा- यह टुकड़े- टुकड़े गैंग की मसिकता को दर्शाता है।
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 24, 2025
#raipur #ChhattisgarhNews #CGNews @RaipurDistrict @ArunSao3 @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/6mgrK7VaAn
कुछ समय बाद कांग्रेस को ढूंढना मुश्किल
साव ने कहा- नक्सली हथियार नहीं छोड़ेंगे तब तक कार्रवाई होते रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची मामले में भी अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस कहा जा रही है सभी को पता है। कांग्रेस अब इतिहास में लिखने वाली चीज बनेगी। कुछ समय बाद ढूंढना पड़ेगा कांग्रेस कहां गई।

साव से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
साइंस कॉलेज मैदान के सामने से चौपाटी हटाने मामले में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात की है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, पूर्व मेयर एजाज ढेबर ने चौपाटी वापस लगाने की मांग की है।
दिल्ली में कल हुए प्रोटेस्ट का सच देखिए
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 24, 2025
हाथ में पोस्टर पॉल्यूशन के नाम के
मुंह में नारे लाल सलाम के
जिहादी और नक्सलियों का नया मुखौटा - सोशल एक्टिविस्ट बनना
दिल्ली ने ऐसी विचारधारा को मुंहतोड़ जवाब दिया है pic.twitter.com/HKvAlihxGX
जिहादी और नक्सलियों का नया मुखौटा- कपिल मिश्रा
मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा का भी ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा- दिल्ली में कल हुए प्रोटेस्ट का सच देखिए, हाथ में पॉल्यूशन के नाम के पोस्टर लेके लाल सलाम के नारे लगा रहे हैं। यह जिहादी और नक्सलियों का नया मुखौटा है। सोशल एक्टिविस्ट बनना दिल्ली ने ऐसी विचारधारा को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
दो थानों में FIR दर्ज, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने दो पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की है। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में, 6 पुरुष प्रदर्शनकारियों को BNS सेक्शन 74, 79, 115(2), 132, 221, 223, और 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। दूसरी FIR संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जिसमें दूसरे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर BNS सेक्शन 223A, 132, 221, 121A, 126(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
