दिल्ली में नितिन नबीन से मिले सीएम साय: पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को दी नए वर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नितिन नबीन
X

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार से दिल्ली दौारे पर हैं। यहां शनिवार की दोपहर श्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।


श्री साय ने इस अवसर पर श्री नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनो नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन की जिम्मदारी सौंपने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

सीएम साय ने X पर ट्वीट कर दी जानकारी
सीएम साय ने X पर ट्वीट कर लिखा कि, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक नेतृत्व का साक्षात परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नितिन जी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त बनेगी। पुनः बधाई। हार्दिक शुभकामनाएँ।

उद्घाटन समारोह 14 फरवरी को
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया को उद्‌घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन राज्य की आदिवासी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा और पारंपरिक खेलों को नई पहचान देगा।

कई राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
वहीं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी खेलों की समृद्ध परंपरा रही है। यह आयोजन देशभर की आदिवासी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत पारंपरिक और आधुनिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे।

छत्तीसगए़ को मिलेगी नई पहचान
रायपुर में होने वाला यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर श्री मनसुख मांडविया को ईएसआईसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story