समर्पित नक्सली लीडर भूपति की साथियों से अपील: बोले- अभी भी समय है, हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे, संविधान के हिसाब से करें काम

समर्पित नक्सली लीडर भूपति की साथियों से अपील
X

समर्पित नक्सली लीडर भूपति की साथियों से अपील

हिडमा के मारे जाने के बाद समर्पित नक्सली लीडर भूपति ने साथियों से हथियार छोड़ सरेंडर करने की अपील की है। उन्होंने कहा- आम लोगों के बीच रहकर संविधान के हिसाब से चले।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। कुख्यात नक्सली हिडमा समेत शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने के बाद संगठन में दहशत है। जिसके चलते अब पूर्व में समर्पित नक्सली लीडर भूपति ने साथियों को भी समर्पण करने की अपील की हैं। इसी बीच भूपति का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भूपति ने कहा- सभी नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे और संविधान के हिसाब से चले।

समर्पित नक्सली लीडर भूपति ने कहा- मुठभेड़ में हिडमा समेत अन्य नक्सलियों के मारे जाने की खबर चिंतनीय है। हम लोगों ने मारे जाने के डर से डेढ़ महीने पहले ही हथियार छोड़ दिया था क्योंकि बदली हुई परिस्थितियों में हथियार के साथ संघर्ष नहीं कर सकते थे। जिसके कारण अब हम आम लोगों की तरह सामान्य जीवनयापन कर रहे हैं। इसी तरह से अन्य नक्सली भी जनता के मुद्दों को लेकर संविधान के हिसाब से काम कर सकते हैं।

भूपति ने की हथियार छोड़ने की अपील
समर्पित नक्सली लीडर भूपति ने कहा कि, हथियारों के साथ हमने बहुत कुछ खो दिया है, जिसके कारण हमें बहुत नुकसान हुआ है। अब देश और दुनिया बदल गई है, जिसके कारण अब हथियार के साथ लड़ाई लड़ना संभव नहीं है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, अब समय के हिसाब से हथियार को छोड़कर संविधान को अपनाना चाहिए। इसके अलावा अन्य कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

हथियार छोड़ संविधान के हिसाब से चले
समर्पित नक्सली लीडर भूपति ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि, सभी इस विषय आर गंभीरता से सोंचे और मुख्यधारा में लौट जाए। इससे पहले भी मैंने अपील की थी और आज भी कर रहा हूं। इसलिए हथियार छोड़कर आम जनता के बीच में आ जाए और संविधान के हिसाब से चले।

फिर मारे गए 7 नक्सली
उल्लेखनीय है कि, कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद अब नक्सलवाद की कमर टूट गई है। एक बार फिर आंध्र प्रदेश मारेडुमिली जंगलों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान 7 और नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है, इनमें माओवादियों के महासचिव टिपरती तिरुपति उर्फ देवजी और अल्लूरी- भद्राद्री मंडल सचिव, आज़ाद मार गिराया गया है। इसी जगह पर मंगलवार को हिड़मा भी ढेर हुआ था।

4 पुरुष और 3 महिला नक्सली के शव बरमद
मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ सुबह 6.30 से 7 बजे तक चला। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़े नक्सली लीडर्स को मार गिराने में बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, मेटूरू जोगा राव उर्फ़ टेक शंकर भी ढेर हो गया है। मौक़े से जवानों ने 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव को बरामद किया है। वहींमौक़े से 2 एके- 47 समेत 8 हथियार भी बरामद हुआ है।

50 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
तेलंगाना पुलिस ने 50 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नक्सलियों के 3 SZCM, 05 DVCM मेम्बर,19 ACM, PPCM, और 23 पार्टी सदस्य शामिल है। सभी गिरफ्तार नक्सली बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र में सक्रिय थे। पामेड़ क्षेत्र हिड़मा के कब्जे में था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story