NMDC का 68वां स्थापना दिवस: किरंदुल में भव्य समारोह आयोजित, बॉलीवुड सिंगर दिव्या कुमार और चारु सेमवाल ने बांधा समां

Dantewada Kirandul NMDC
X

बॉलीवुड सिंगर दिव्या कुमार और चारु सेमवाल

एनएमडीसी किरंदुल ने 68वें स्थापना दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध गायक चारु सेमवाल और दिव्या कुमार की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

बिप्लव मल्लिक - किरंदुल / दंतेवाड़ा। लौह नगरी किरंदुल में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) के 68वें स्थापना दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने इस शानदार आयोजन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

मुंबई के गायकों की प्रस्तुति ने बांधा समा
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही मुंबई के प्रसिद्ध पार्श्व गायक चारु सेमवाल और दिव्या कुमार की जोड़ी। दोनों कलाकारों ने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर तक सराबोर रखा। मधुर आवाज, मंच पर जोश और शानदार गायन ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का स्वागत किया।

एनएमडीसी की 68 वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण
स्थापना दिवस के मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनएमडीसी की लंबी यात्रा को याद किया। एनएमडीसी ने कई क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं जैसे।

  • लौह अयस्क उत्पादन
  • सतत खनन तकनीक
  • स्वदेशी तकनीक के विकास
  • और सामाजिक दायित्व

कार्यक्रम के दौरान संस्थापक दृष्टि को स्मरण करते हुए सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

स्थानीय जनसमुदाय की बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भारत की सबसे बड़ी आयरन ओर उत्पादक कंपनी होने के नाते एनएमडीसी, बैलाडिला परियोजनाओं- किरंदुल और बचेली के माध्यम से देश की स्टील इंडस्ट्री को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।


नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सकारात्मकता का संदेश
ऐसे सांस्कृतिक आयोजन कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी, कर्मचारी कल्याण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। नक्सल प्रभावित किरंदुल क्षेत्र में यह भव्य आयोजन सकारात्मक ऊर्जा, विकास और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश लेकर आया, जो स्थानीय लोगों के लिए उम्मीद की नई लौ है।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कार्यकारी निदेशक रवींद्र नारायण, डीजीएम (पर्सनल) के.एल. नागवेणी, श्रम संघ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने एनएमडीसी के गौरवशाली इतिहास और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूती से प्रदर्शित किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story