धान केंद्र में विवाद पर बीजेपी नेता का पलटवार: सुमित भदौरिया बोले- कुआकोंडा में भाजपा के बढ़ते जनाधार को पचा नहीं पा रहे कांग्रेसी, रच रहे साजिश

धान केंद्र में विवाद पर बीजेपी नेता का पलटवार : सुमित भदौरिया बोले- कुआकोंडा में भाजपा के बढ़ते जनाधार को पचा नहीं पा रहे कांग्रेसी, रच रहे साजिश
X

भाजपा नेता सुमित भदौरिया

भाजपा नेता सुमित भदौरिया ने कहा कि, अब्दुल हनीफ अपना अवैध धान बिक्री करने खरीदी केंद्र में पहुँचे थे। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर गाली- गलौज करने का प्रयास किया गया।

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। धान खरीदी केंद्र में हुए विवाद को लेकर भाजपा नेता सुमित भदौरिया ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। शनिवार को श्री भदौरिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उक्त पूरा मामला एक धर्म विशेष सम्प्रदाय का युवक अब्दुल हनीफ और दूसरा युवक अनुज भदौरिया के बीच हुआ था। अब्दुल हनीफ अपना अवैध धान बिक्री करने कुआकोंडा धान खरीदी केंद्र में पहुँचे थे। जिसको वहां पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया। यहां पर सिर्फ किसानों का धान ही बिकना चाहिए इसी बात से आहत होकर अब्दुल हनीफ के द्वारा अनुज सिंह से गाली- गलौज करने का प्रयास किया गया। यही विवाद की मुख्य वजह है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे मामले को आदिवासी समाज के नाम को भी इस्तेमाल करने की नाकाम कोशिश की गई। इस प्रयास में कांग्रेसी मेरे नाम के साथ अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता विनय प्रताप सिंह को भी घसीट रहे है। जब वह इन्हीं की कांग्रेस पार्टी का एक वर्षों से कार्यकर्ता है, स्पोर्ट्स सेल का जिला महासचिव रहा है एवं वर्तमान में इनके जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में भी कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित था। जिसके फोटो साक्षय भी मौजूद हैं। इस पूरे प्रकरण में भाजपा का कहीं से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि अनुज सिंह भी किसी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं और ना ही मेरा इस घटना से कोई संबंध है। इस पूरे प्रकरण को विवादित करने के पीछे सिर्फ और सिर्फ कांग्रेसी अवधेश गौतम का हाथ है। जिनके नेतृत्व में इस क्षेत्र की जनता ने बुरी तरह से हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हर चुनाव में नकारा है। चाहे जिला पंचायत का चुनाव हो, विधायक सांसद का चुनाव हो या जिसमें यह स्वयं जनपद सदस्य का चुनाव लड़े सबमे जनता ने उन्हें हर जगह हार दी। अपनी राजनीतिक गिरावट देखकर हताशा और मायूसी में झुठे आरोप का खेल खेल रहे है।


कांग्रेस के द्वारा रचा जा रहा प्रपंच
श्री भदौरिया ने आगे कहा कि, इस क्षेत्र में मेरा सभी समाज के साथ भाईचारे का प्रेम व्यवहार का रिश्ता है। भाजपा हमेशा पीड़ित वंचित के साथ देने वाली पार्टी है। इसी लोकप्रियता से घबराकर इस तरह का प्रपंच कांग्रेस द्वारा रचा जा रहा है। इस ड्रामेबाजी में मेरा किसी प्रकार से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लगाये सभी आरोप निराधार तथ्यहीन है। कांग्रेस जिस आदिवासी अस्मिता का बयान दे रहे हैं तो यह भी बता दूं कि, विवादित अब्दुल हनीफ के परिजन मजिद खान के द्वारा हमारे आदिवासी बहनों की इज्जत से कई बार खिलवाड़ किया गया है। पास्को एक्ट जैसी संगीन धाराओं में जेल भी उस समय हुई थी। उनके ऊपर दो-दो प्रकरण कुआकोंडा थाने में दर्ज हैं। धान खरीदी के बड़े बिचोलिया है। किसानों के हक को डकारने वाले और आदिवासी महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के समर्थन में और मेरे विरोध में उतरे कांग्रेस की मानसिकता साफ झलकती है कि ये किस तरह की राजनीति पसंद करते है।

मुद्दाविहीन कांग्रेस अब गुंडागर्दी आई उतर
उन्होंने आगे कहा कि, कुआकोंडा क्षेत्र भाजपा के लगातार बढ़ते जनाधार से कांग्रेसी बौखला गये। मुद्दाविहीन कांग्रेस अब भाजपा पर गुंडागर्दी और लोगो को डराने धमकाने जैसे ओछे आरोप लगाने से भी बाज नही आ रहे है। मुद्दाविहीन कांग्रेस मेरे नाम को जबरन घसीटते हुये रैली नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करते हुये महाराणा प्रताप चौक पर हो हल्ला करने के लिए एकजुट हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story