कांग्रेस का 'संगठन सृजन अभियान': सरगुजा- जशपुर जिले के पर्यवेक्षक बोले- सब मिलकर मजबूत संगठन बनाएंगे

कार्यकर्ताओं के साथ सरगुजा- जशपुर जिले के पर्यवेक्षक
अजय सूर्यवंशी- जशपुर। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत की है। इसी के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सरगुजा- जशपुर जिले के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने 'संगठन सृजन अभियान' की जानकारी दी। राजेश ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी की सोच देशभर में संगठन को नई ऊर्जा देने की है।
पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने कहा- भारत जोड़ों यात्रा और 'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने महसूस किया कि पार्टी को जनता के सुख-दुख में और मजबूती से जुड़ने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से देशभर में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जिले और ब्लॉक स्तर पर ऐसे लोगों का चयन किया जा रहा है जो विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय और लगातार संघर्षशील हों।
सरगुजा- जशपुर जिले के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा- नेता और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत बनायेंगे। @SurgujaDist #Chhattisgarh @JashpurDist pic.twitter.com/HDWOB5qgY0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 18, 2025
कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार
राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि, संगठन निर्माण में वरिष्ठ और नव नेतृत्व दोनों की राय अहम होगी। उन्होंने कहा कि, नेता और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे, तभी एक शानदार और जनसेवी संगठन का निर्माण संभव है । कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में पैराशूट लैंडिग लिखे जाने पर करारा जवाब देते हुए कहा कि, पैराशूट लैंडिग नकारात्मक शब्द है।
आवेदन देने वाले पार्टी के लिए करेंगे बेहतर काम
राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि, जो लोग पैराशूट लैंडिग लिख रहे है ओ घबराए हुए है। पैराशूट लैंडिग तब होती है जब वहां के लोग अक्षम होते तो बाहर से लोगो को बुलाकर लड़ाई लड़ी जाती है। मैं नहीं समझता जिन्होंने आवेदन दिया है वो बाहर के लोग है जिनका भी आवेदन आया है सभी इसी जिले के रहने वाले है और पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे।
