कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने दिया न्योता भोज: स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, भोज का भी लिया आनंद

nyota bhoj
X

बच्चों के साथ न्योता भोज का आनंद लेती हुईं कलेक्टर दिव्या मिश्रा

बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने स्कूली बच्चों को न्योता भोज करवा कर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने खुद बच्चों के साथ मिलकर भोज का आनंद लिया।

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने स्कूली बच्चों को न्योता भोज करवा कर अपना जन्मदिन मनाया। कलेक्टर ने इस दौरान बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटकर। साथ ही बच्चों के साथ बैठकर न्योता भोज किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अपर कलेक्टर सहित जिले के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिले इसके लिए न्योता भोज कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसी के तहत कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने भी मंगलवार को अपने जन्मदिन पर जिले के आदिवासी अंचल ग्राम मंगलतराई के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों को न्योता भोज करवाया।

सभी अधिकारी- कर्मचारी देंगे न्योता भोज- कलेक्टर
कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि, न्योता भोज जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे मौकों पर हर वर्ग के लोग स्कूलों में करवा सकते हैं। इससे स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन के साथ- साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिलता है। इस पहल से अब जिले के हर अधिकारी और कर्मचारी भी न्योता भोज करवा कर बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार देंगे।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story