छत्तीसगढ़ में शीतलहर: अगले 24 घंटे में और ठण्ड बढ़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में शीतलहर : अगले 24 घंटे में और ठण्ड बढ़ने की संभावना
X

File Photo 

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी नवंबर अंत तक हो जाएगी।

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी नवंबर अंत तक हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई है।

हालांकि, इसके बाद आगामी 2 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बदली-बारिश जैसी कोई स्थिति प्रदेश में नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क ही रहा। आने वाले 24 घंटों दौरान भी मौसम शुष्क ही रहेगा। नवंबर की शुरुआत में ठंड के अहसास के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में पुनः वृद्धि हो गई थी। इस कारण ठंड नवंबर के पहले पखवाड़े की तुलना में कम हो गई थी। माहांत तक इसमें पुनः वृद्धि हो जाएगी। ठंड में उबला अंडा, पहली बार दाम चिल्हर में आठ रुपए।

पूरे प्रदेश में तापमान 30 डिग्री से नीचे
राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 29.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया। जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6 डिग्री दर्ज हुआ।

हिमाचल की सर्द हवाओं से कांपा छत्तीसगढ़
हिमाचल की सर्द हवाओं ने एक बार फिर कंपकपाना शुरू कर दिया है। पूर्व में खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यसागरीय प्रायदीप के क्षेत्र में सुष्टप अवदाब बनकर दक्षिण भारत के राज्यों को भिगो रहा है। अण्डमान सागर में सक्रिय लो-प्रेशर भी अब तूफान का रूप ले लिया है लेकिन सरगुजा पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

सरगुजा में सर्वाधिक ठंड
इस बार नवम्बर मध्य से ही शहर सहित पूरे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हवा की दिशा बदल कर दक्षिण एवं पूर्व हो गई थी जिससे शीतलहर से राहत मिल गई थी तथा न्यूनतम पारा 10.0 के आसपास पहुंच गया था। चक्रवाती परिसंचरण के भूमध्यसागरीय प्रायदीप क्षेत्र की ओर अग्रसर होने के बाद एक बार फिर हवा की दिशा बदल कर उत्तर-पश्चिमोत्तर हो गई है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
हवा की दिशा बदलने के बाद पिछले तीन दिनों से उत्तर एवं पश्चिमोत्तर की हवाएं हिमालय के बर्फ एवं राजस्थान के रेगिस्तान की ठण्डक लेकर पहुंच रही हैं जिससे रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को तापमान सामान्य 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के कारण एक बार फिर सरगुजा छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक ठण्डा इलाका बन गया है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मैनपाट पहुंचने लगे पर्यटक
ठण्ड बढ़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में दूर-दूर के पर्यटकों का आवागमन शुरू हो जाता है। पूर्व में दिसम्बर में अधिक ठण्ड पड़ने पर दूर-दूर के पर्यटक पहुंचते थे। इस बार एक सप्ताह पूर्व से ही मैनपाट में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है तथा पर्यटन विभाग के दोनों मोटल पिछले एक सप्ताह से आगामी दिनों तक के लिए फुल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story