सेरेब्रल पाल्सी पीड़िता के सपने होंगे पूरे: सीएम साय को जनदर्शन में सुनाई व्यथा, अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति

सेरेब्रल पाल्सी पीड़िता और दिव्यांग
X

सीएम साय ने सेरेब्रल पाल्सी पीड़िता और दिव्यांग की समस्यायों का किया निवारण

मुख्यमंत्री आवास में जनदर्शन के दौरान सीएम साय ने सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय जनदर्शन में दूर- दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान सीएम साय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। इसी बीच जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय पूनम से भेंट की।

पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि, वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पूनम की माता को मदद का भरोसा दिलाया।

सीएम साय ने पूनम की पढ़ाई का किया व्यवस्था
सीएम साय ने कहा- पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि, हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पूनम की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।


दिव्यांग को मिला आर्थिक अनुदान
सीएम साय ने अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

सीएम साय का जताया आभार
आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि, वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। साहू वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story