सीएम साय से मिले सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह: सुकमा के विकास को लेकर हुई चर्चा, सीएम ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

सीएम साय से मिले सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह
लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय से सुकमा जिले के भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सुकमा जिले से संबंधित राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई। सीएम ने सुकमा जिले में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।
अरुण सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री को सुकमा क्षेत्र की जनभावनाओं, स्थानीय जरूरतों और संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। सीएम विष्णु देव साय ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अंतिम छोर तक विकास पहुँचाना हमारा लक्ष्य - सीएम साय
सीएम साय ने कहा- राज्य सरकार का लक्ष्य अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम छोर तक विकास पहुँचाना है। भेंट के दौरान प्रदेश और जिले के समग्र विकास को लेकर दोनों के बीच सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ। यह मुलाकात जिले की भावी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
