चिल्फी घाटी में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: अवैध कब्जे पर बना मस्जिद ढहाया गया, ग्रामीणों ने की थी डिप्टी सीएम से शिकायत

मस्जिद ध्वस्त
X

मस्जिद को ध्वस्त करती हुई जेसीबी 

सोमवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आने वाले चिल्फी घाटी में प्रशासन ने एक अवैध मस्जिद को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया।

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी में प्रशासन ने अवैध अकसा मस्जिद पर सोमवार को बुलडोजर चला दिया है। उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पारित प्रस्ताव के आधार पर मस्जिद का निर्माण हुआ था। अब ग्रामीणों ने गृह मंत्री विजय शर्मा से इस बाबत शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की शिकायत के बाद गृहमंत्री ने इस ओर पहल की, एसडीएम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सोमवार को अवैध कब्जा कर बनाया गया अकसा मस्जिद हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि, अब इसी स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सोमवार की यह कार्रवाई पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

2019 में कांग्रेस कार्यकाल में पास हुआ था प्रस्ताव
उल्लेखनीय है कि, चिल्फी घाटी को मिनी कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटन और प्रदेश व कई जिलों को जोड़ने वाले केंद्र बिंदु चिल्फी में 2019 में पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने वर्तमान में गृह मंत्री विजय शर्मा से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और SDM के साथ पुलिस प्रशासन की उपस्थिति मे अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया।

लंबे समय से उठ रही थी बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की मांग
चिल्फी घाटा का यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है, प्रदेश व जिले की सीमा को जोड़ने वाले केंद्र बिंदु होने के कारण वहां अवैध कारोबारों का भी समय-समय पर करवाई होती है। चिल्फी जैसे शांत और आदिवासी बाहुल्य में अवैध मस्जिद बनना भविष्य के लिए अवैध गतिविधियों का अड्डा बन जाता। सुंदर चिल्फी घाटी, जो की आदिवासी बाहुल्य है वहां आदिवासी समाज के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री को दिया श्रेय
मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रकाश धारवैया ने बयान जारी कर कहा- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद अब क्षेत्र में आदिवासी सम्मान और सांस्कृतिक पहचान को लेकर इसी स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा का भव्य मूर्ति की स्थापना जल्द की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि, यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story