बलरामपुर में छुही खदान धंसी: एक महिला की दबकर हुई मौत, दूसरी घायल

बलरामपुर में छुही खदान धंसी : एक महिला की दबकर हुई मौत, दूसरी घायल
X

धंसी हुई छुही खदान

बलरामपुर जिले में स्थित छुही खदान धसने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला घायल हो गई और दो महिलाएं बाल-बाल बची।

कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित छुही खदान धसने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला घायल हो गई और दो महिलाएं बाल-बाल बची। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी थाना क्षेत्र के मदनपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के अवसर पर घर की साफ -सफाई और पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं शुक्रवार को छुही खदान में मिट्टी निकलने गई थी। इसी दौरान मिटटी निकाल रही थी तभी अचानाक ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। दो महिलाएं बाल-बाल बच गई। महिलाओं की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल और मृत महिला को बाहर निकाला गया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ट्रक से जा टकराई बस, हादसे में 12 यात्री घायल
वहीं 16 अक्टूबर को कांकेर के नेशनल हाईवे 30 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जंगलवार कॉलेज के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।जानकारी के मुताबिक़ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंदा
वहीं दुर्ग जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात शहर के पटेल चौक, कलेक्ट्रेट के सामने एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरा मामला सिटी कोटवाली थाने क्षेत्र का है।

हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, दुर्ग नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंद दिया। हादसे में 25 वर्षीय सलमा और खिल्श्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुंद्रा पारा स्थित अटल आवास के निवासी थे। वहीं, उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story