BSF जवान ने की आत्महत्या: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, UP के बागपत जिले का था रहने वाला

मृतक BSF जवान सचिन कुमार
इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के अबूझमाड़ के होरादी कैंप में BSF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान कांस्टेबल सचिन कुमारत UP के बागपत जिले के सिंगोली गांव निवासी के रूप में हुई है। नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे बीएसएफ की सीओबी होराडी पोस्ट की बताई जा रही है। जहां पर तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान कांस्टेबल सचिन कुमार के रूप में हुई है। कांस्टेबल सचिन कुमार थाना सिंगोली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर थाना सोनपुर में विवेचना शुरू कर दी गई है।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि,आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। बीएसएफ और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
