तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान

तिल्दा की सड़कों पर काली धूल: बिना ढंके कोयले का किया जा रहा परिवहन, लोग हो रहे परेशान
X

सड़क पर उड़ती धूल से राहगीर हैं परेशान

राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में कोयला परिवहन करने वाले वाहन बिना तिरपाल ढके फर्राटे भर रहे हैं। इसके चलते लोग धूल और कोयले से परेशान हो रहे है।

दिलीप वर्मा - तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में सासाहोली के बंद रेलवे फाटक के पास रैक पॉइंट पर कोयला का रैक आज लगा हुआ है। सोमवार सुबह से ओवरलोड कोयले से भरी हुई छोटी बड़ी वाहने मुख्य मार्गाे से गुजर रही है जिसके चलते एक तरफ लोग धूल व कोयले से सन रहे हैं। वहीं ओवरलोड से सड़क की भारी दुर्गति हो रही है। सड़क की जितनी क्षमता नहीं है और क्षमता से अधिक भारी वाहनों को लोड़कर भेजा जा रहा, जिसके चलते सड़क उखड़ रहा है। सड़कों की स्थिति जर्जर हो रही है।

बता दें कि, रैक पॉइंट पर कई तरह के नियम है लेकिन नियमों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया जाता है। यहां सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया जाना है, लेकिन जब-जब कोयले की रैक लगती है पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। साथ ही कोयले से भरी वाहनों को तालपतरी आदि से ढक कर ले जाना है, लेकिन बिना ढके ही ऐसे ही खुले रूप से वाहनों में ओवरलोड कोयले को भरकर गंतव्य तक भेजा जा रहा है वह भी शहर के मुख्य मार्गाे से होकर ले जाया जा रहा है। जहां ओवरलोड गाड़ियों से कोयला सड़क पर गिर रहा है वहीं धूल और कोयले का गुबार से लोग व सड़क काला-काला हो रहा है।

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
वहीं आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं इधर इसके जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया जा चुके है फिर भी किसी भी तरह का कोई ध्यान इस तरफ नहीं दिया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों व आम राहगीरों ने इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story