सुकमा पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा: बोले- मुद्दाहीन कांग्रेस षड्यंत्र का ले रही सहारा, हम झुकने वाले नहीं

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा
X

सुकमा पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सुकमा प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोश भरा।

लीलाधर राठी- सुकमा। भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सुकमा प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी डर गई है इसलिए गलत आरोप लगा रही है।

दरअसल, प्रदेश के नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सभी जिलों प्रवास कर युवाओं मे ऊर्जा भर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल सुकमा जिले प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें राहुल टिकरिहा ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर ऊर्जा से भर दिया।

डरी हुई है कांग्रेस - राहुल
राहुल ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन ने संगठन को गति देने के लिए सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। सभी मोर्चा के अध्यक्ष जिला प्रवास कर कार्यकर्ताओ को भेंट कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस मुद्दाहीन हो गई है, मद्दे से भाग रही है, कांग्रेस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस के झूठे आरोपों के आगे भाजयुमो के उर्जावान कार्यकर्ता कभी नहीं झुकेंगे।


कांग्रेस के घोटालों को हमने किया उजागर
भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय सोड़ी ने कहा- भाजयुमो ने PSC घोटला को उजागर किया, 2000 करोड़ का शराब घोटाला को प्रदेश में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर जनता के बीच पहुंचाया। ईडी की जांच जांच में शराब घोटाला 2000 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ पहुंच गया है जिसके कारण कवासी लखमा पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है। कार्यक्रम में भाजयुमो बस्तर प्रभारी हरिओम साहू, दीपिका शोरी, विवेक यादय, दिलीप पेद्दी, बलिराम नायक मड़कम भीमा, महेंद्र सिंह भदौरिया,पूर्णा चंद्र नायडू उपस्थित रहेl




WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story