भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा: जिला अध्यक्ष के साथ महामंत्रियों की सूची भी जारी

भारतीय जनता पार्टी
X

भारतीय जनता पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के कई जिलों में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा ने 35 साल से कम उम्र के ही युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक व राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से ये नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन जिलों के पदाधिकारी घोषित
घोषित जिलों की प्रमुख नियुक्तियां: घोषणा सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन पदाधिकारियों को संगठनात्मक विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दीं शुभकामनाएं
प्रदेश संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों में युवा मोर्चा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story