अजय चंद्राकर का तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस में चोर- डकैतों की भरमार, यही उनका चरित्र है

कांग्रेस में चोर- डकैतों की भरमार- अजय चंद्राकर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर तीखा हमला बोला। चंद्राकर ने कहा कि, पहले क्या कांग्रेस का संगठन नहीं था, जो अब सृजन की जरूरत पड़ रही है। कांग्रेस में अनुशासन नहीं, बल्कि चोर-डकैतों की भरमार है। जांजगीर के NSUI जिलाध्यक्ष डकैती की योजना बनाते पकड़े गए, ऐसा तो कांग्रेस का चरित्र है।
पूर्व डिप्टी सीएम पर किया हमला
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तंज कसते हुए कहा कि, एक दिन का कलेक्टर, एक दिन का आर्मी जैसा सबने तस्वीर देखा है । वे आ जाएं, तो हम उन्हें विष्णुदेव साय जी की कुर्सी पर एक दिन बैठाकर सम्मानित कर देंगे। चंद्राकर ने कहा सिंहदेव की हसरत अधूरी रह गई, गांधी परिवार ने उन्हें धोखा दिया।
रायपुर- भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर तीखा हमला बोला। कहा कि, पहले क्या कांग्रेस का संगठन नहीं था, जो अब सृजन की जरूरत पड़ रही है. @Chandrakar_Ajay #Chhattisgarh @tokhansahu_bjp @BJP4CGState pic.twitter.com/1Uqn8RoCAW
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 11, 2025
राजपरिवार का हिस्सा गांधी परिवार को देते तो बाबा सीएम बन जाते
चंद्राकर ने सिंहदेव पर हमला करते हुए कहा- राजपरिवार ने कुछ हिस्सा बेचकर गांधी परिवार को दे दिया होता, तो शायद वे मुख्यमंत्री बन जाते। वैसे भी हसरत लेकर ऊपर जाना नहीं चाहिए, यही हसरत पूरा कर लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी उन्होंने निशाना साधा। बोले- बघेल ने कहा था कि, सभी आदिवासी अरविंद नेताम जैसे हों, लेकिन जब नेताम की बहू पर टिप्पणी हुई तो चुप रहे।
भूपेश के इशारे पर हुआ रविन्द्र चौबे का अपमान
इस बीच चंद्राकर के बोल भी बिगड़ गए। मोहन मरकाम 23 दिन के मंत्री बने, वहीं बघेल के खास विधायक खुद सिंहदेव को खतरा बताने लगे थे। पार्टी के अंदरूनी मतभेदों पर बात करते हुए चंद्राकर ने कहा- पीसीसी चीफ दीपक बैज को काम ही नहीं करने दिया जा रहा, वे सिर्फ लोगों को मनाने में लगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, रविन्द्र चौबे का अपमान भूपेश बघेल के इशारे पर ही किया गया।
