रामगढ़ पहाड़ी पर बड़ी पहल: भाजपा ने बनाई अध्ययन के लिए टीम, टीएस सिंहदेव ने सीएम को लिखा था पत्र

Ramgarh Pahadi
X

रामगढ़ पहाड़ी के संरक्षण के लिए भाजपा ने बनाई समिति

टीएस सिंहदेव ने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण के लिए सीएम साय को पत्र लिखा था। जिसके बाद अब भाजपा ने पहाड़ी के अध्ययन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण के लिए सीएम साय को पत्र लिखा था। जिसके बाद बीजेपी ने रामगढ़ पर्वत अध्ययन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति सात दिन में भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,विधायक रेणुका सिंह और महामंत्री अखिलेश सोनी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि, बीते दो सितम्बर को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सरगुजा की रामगढ़ पहाड़ी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में उन्होंने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण को लेकर लिखी था। चिट्ठी में लिखा कि, रामगढ़ की पहाड़ियों ना केवल पुरातत्विक महत्व है। बल्कि, माता सीता और भगवान राम का भी निवास माना जाता है।


माइनिंग से हो रहा नुकसान - टीएस सिंहदेव
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा था कि, रामगढ़ पहाड़ी का प्राकृतिक, धार्मिक, पुरातात्विक और सामाजिक महत्व है। लाखों श्रद्धालु यहां राम-सीता-लक्ष्मण के दर्शन करने आते हैं। लेकिन मानव हस्तक्षेप से पहाड़ी में लगातार संकट बढ़ रहा है। पहाड़ी में चट्टानें ढह रही हैं और माइनिंग तेजी से हो रहा है। एक बार नुकसान होने पर इसे ठीक नहीं किया जा सकेगा।

कांग्रेस सरकार के समय खनन कार्य को गया था रुकवाया
उन्होंने आगे कहा था कि, कांग्रेस सरकार के समय खनन कार्य को रुकवाया गया था। हाल ही में DFO ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए, जिनमें कॉर्डिनेट्स भी अलग बताए गए। NGT और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस क्षेत्र को नो गो एरिया घोषित करने की सिफारिश की थी। पहाड़ के संवर्धन और संरक्षण के लिए समिति का गठन किया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story