भाजपा का सम्मान समारोह: नए पदाधिकारियों को दी गई बधाइयां, बड़ी संख्या में उमड़े लोग

नए पदाधिकारियों को दी गई बधाइयां
देवराज दीपक- सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान समारोह मे उमड़ा जन सैलाब पड़ा। नई कार्यकारिणी में बरमकेला विकासखंड से शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार शुभकामनाएँ और बधाइयाँ मिल रही हैं।
कैलाश पंडा ने कहा कि, बरमकेला विकासखंड से भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि, आप सभी अपने अनुभव, संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता से संगठन नई ऊँचाइयों को छुएँगे और प्रदेश में सुशासन व विकास का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समर्पण संगठन को नई दिशा देगा
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि, नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह और समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि, हमारे बरमकेला विकासखंड के कार्यकर्ता नई जिम्मेदारियाँ पाकर और अधिक जोश व ऊर्जा से काम करेंगे। संगठन को सशक्त बनाने और जनता तक सुशासन पहुँचाने में यह टीम अहम भूमिका निभाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी आभार जताते हुए कहा कि, वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
