बेमेतरा जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा: 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और 6 मंत्री बनाए गए

भाजपा जिला पदाधिकारी की घोषणा
X

भाजपा जिला पदाधिकारी की घोषणा

बेमेतरा जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष शामिल किए गए हैं।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की ओर से अब बेमेतरा जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद जारी की गई सूची में, 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। दो महामंत्री के अलावा 6 मंत्री बनाए गए हैं। सूची में एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सूची में एक मीडिया प्रभारी के अलावा एक जिला प्रवक्ता भी बनाया गया है।


युवा कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
वहीं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार,11 जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाये गए हैं। इनमें कांकेर में राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक, बस्तर रूरल अभिषेक डेविड, जगदलपुर शहर में नीलकेत राज झा की नियुक्ति की गई है। वहीं सुकमा में आर्यन चौहान, बेमेतरा में प्रांजल तिवारी को जिम्मेदारी मिली है।

बिलासपुर रूरल में सुनील पटेल बने अध्यक्ष
भिलाई नगर में इमाम खान, बिलासपुर रूरल में सुनील पटेल, जहांगीर चांपा में पंकज शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शक्ति में प्रताप चंद्र, रायगढ़ रूरल उस्मान बैग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ में शुभम बाजपेई जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story