महिला की संदिग्ध मौत: गले पर फंदे और शरीर पर चोटे के भी निशान, पति पर हत्या का संदेह

महिला की संदिग्ध मौत: गले पर फंदे और शरीर पर चोटे के भी निशान, पति पर हत्या का संदेह
X

मृतका के परिजनों से पुलिस कर रही पूछताछ

बिलासपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध हालात में घर में लाश मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

प्रेम सोमवंशी - कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध हालात में घर में लाश मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 32 वर्षीय सीमा मेहर है। वह ग्राम तेंदुआ की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, सीमा मेहर अपने पति मिथुन मेहर के साथ शनिवार रात को ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थी। वापस घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच
हालांकि, पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर फांसी जैसी रस्सी के निशान और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story