पैसों की बारिश कर तांत्रिक ने की लूट: ग्रामीणों ने बदला लेने के लिए बनाया प्लान, देखिए VIDEO

पैसों की बारिश कर तांत्रिक ने की लूट
X

पैसों की बारिश करते हुए तांत्रिक

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ से पैसे दोगुना करने का दावा करने वाले कथित तांत्रिक का भंडाफोड़। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने तांत्रिक को लूटा।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से अंधविश्वास, लालच और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को अमीर बनाने का सपना दिखाना एक कथित तांत्रिक को भारी पड़ गया। ढाई लाख रुपये को ढाई करोड़ बनाने का झांसा देकर पहले उसने भरोसे की बारिश कराई, फिर पैसों की बारिश का वीडियो दिखाकर लोगों से लाखों की ठगी कर ली। लेकिन जब ठगे गए लोगों को सच्चाई का अहसास हुआ, तो मामला उल्टा पड़ गया और कथित तांत्रिक खुद ही लूट का शिकार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कथित तांत्रिक खुद को चमत्कारी शक्तियों से लैस बताकर लोगों को पूजा-पाठ के जरिए रकम कई गुना बढ़ाने का दावा करता था। उसने पैसों की बारिश का वीडियो दिखाकर लोगों का भरोसा जीता और उनसे ढाई लाख रुपये लेकर उसे ढाई करोड़ बनाने का झांसा दिया।

ठगी का शिकार हुए लोगों ने तांत्रिक को ही लूटा
कुछ समय बाद जब लोगों को ठगी का एहसास हुआ, तो चार ठगी के शिकार लोगों ने मिलकर कथित तांत्रिक को ही लूट लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद एक सरपंच, तीन महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story