रसूखदारों की अनूठी दबंगई: पहले आपस में लड़े-भिड़े, फिर थाने में करने लगे गाली-गलौज, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

थाना में लगी रसूखदारों की भीड़
पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोटा में रसूखदारों की लड़ाई का एक और वीडियो देखने को मिला है। जिसमें जमकर मारपीट के बाद थाना में भी गाली-गलौज और हंगामा किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना के अंदर पुलिस वालों के सामने खुलेआम गाली-गलौज और दबंगई का वीडियो सामने आया है। जिसमें गाली देने वाले को पुलिसकर्मी समझा रहा कि, चारों तरफ कैमरा लगा है, समझा करो। पुलिसकर्मी कहते हुए दिखाई दे रहा है कि, पूरा रिकॉर्ड हो रहा है।
बिलासपुर के कोटा में रसूखदारों की लड़ाई का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें मारपीट के बाद थाना में भी गाली-गलौज और हंगामा करते नजर आए हैं। @BilaspurDist #chhattisgarh #Kota pic.twitter.com/gcAKISSEn7
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 4, 2026
दबंगई करने वालों के साथ की जा रही मेहमाननवाजी
गौरतलब है कि, वीडियो में साफ दिख रहा है दबंगई करने वालों के साथ कैसे मेहमान नवाजी की जा रही है। आपको यह भी बता दें कि, कोटा थाना में पुलिस की नहीं, बल्कि दबंगों की चलती है।
बिलासपुर के कोटा में रसूखदारों की लड़ाई का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें मारपीट के बाद थाना में भी गाली-गलौज और हंगामा करते नजर आए हैं। @BilaspurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/aCNGnSt69t
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 4, 2026
दुतकैया हिंसा की आंच ग्रामीणों तक पहुंची
वहीं 3 फरवरी को राजिम क्षेत्र के दुतकैया गांव में हुई हिंसा के मामले में अब राजिम पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज किया है। अब तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आठ ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ग्रामीणों में एक युवती भी शामिल है।
राजिम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले केस तोड़फोड़ और आग लगाने वाले अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ था। दूसरा केस आरक्षकों पर पथराव करने वाले लोगों पर हुआ है। उधर मुस्लिम जमात ने मंगलवार को राजिम-नवापारा में एक बैठक की। बैठक में दुत्कैयां गांव की घटना के मुख्य आरोपी आरिफ को गांव से निकालने की मांग रखी गई।
आरिफ को जिले से दूर रखने की मांग
इतना ही नहीं समाज के लोगों ने जिले की सीमा से भी आरिफ को दूर रखने की अपील की है। शांति और सुरक्षा के लिए राजिम- नवापारा में मुस्लिम जमात ने बैठक आयोजित किया था। बैठक में शांति बहाली के लिए निर्णय लिए गए। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
आरिफ ने ग्रामीणों से की थी मारपीट
उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले जेल से छूटकर आए आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ दुत्कैया गांव के लोगों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में निवासरत मुस्लिमों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस घटना के बाद से ही गांव में कर्फ्यू सा माहौल बना हुआ है।
