सचिव ने बनाया नहाती महिलाओं का वीडियो: सोशल मिडिया पर कर दिया वायरल, दबाव बनाने के लिए पति पर किया केस

सचिव ने बनाया नहाती महिलाओं का वीडियो : सोशल मिडिया पर कर दिया वायरल, दबाव बनाने के लिए पति पर किया केस
X

एसपी ऑफिस बिलासपुर 

बिलासपुर जिले में एक गांव के सचिव ने सरकारी योजना का लाभ बताने के बहाने घर में नहा रही महिलाओं का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक गांव के सचिव ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। सचिव सरकारी योजना का लाभ बताने के बहाने गांव पहुंचा था। जहां उसने घर में नहा रही महिलाओं का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी सचिव ने आरोपों से बचने के लिए महिला के पति पर ही उल्टा मामला दर्ज करवा दिया।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित महिला ने कहा कि, आरोपी सचिव सीताराम कौशिक पहले से ही साजिश के तहत मोबाइल कैमरा चालू कर घर के अंदर घुसा। उस वो और उसकी ननद नहाने की तैयारी कर रही थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि, आरोपी ने उनके साथ गलत इशारे भी किए। विरोध करने पर वह भाग निकला। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तखतपुर थाना में की थी। लेकिन अब वह शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। शिकायत वापस न लेने पर उसने महिला के पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

महिलाओं ने की कार्रवाई मांग
इस घटना से आहत महिलाएं आज एसपी ऑफिस पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जहां पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story