लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश: अभद्रता का विरोध किया तो बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक गिरफ्तार

एक आरोपी गिरफ्तार
पंकज गुप्ते - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनी फैला देने वाली एक घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित ICICI बैंक के नीचे पान ठेले पर बैठी एक युवती पर युवकों ने अचानक हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवकों ने पहले युवती के साथ अभद्रता की, जिसका विरोध करने पर आरोपी बेकाबू हो गए और पेट्रोल डालकर युवती को आग लगाने की कोशिश की। हमले में युवती की हथेली जल गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में युवती पर दो युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है...@BilaspurDist #Chhattisgarh #crime pic.twitter.com/FymUrwmXYJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 11, 2025
ट्रोल डालकर फूंक डाली पति की बाइक
वहीं अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया थी। घरेलु विवाद से परेशान एक महिला ने अपने ही पति की बाइक को आग लगा दिया।जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बाजारडांड का है। पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था। जिससे तंग आकर पत्नी ने गुस्से में बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो मोहल्ले वासियों ने मोबाइल में कैद कर लिया।
करंट लगाकर पति की हत्या
वहीं 1 अगस्त को बलरामपुर जिले से एक खबर सामने आई थी, जहां पति को करंट लगाकर पत्नी ने हत्या कर दी। पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि अधौरा गांव में पति-पत्नी विवाद इतना बढ़ गया कि पति को करंट लगाकर पत्नी ने मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
संपत्ति विवाद के चलते भी दोनों में विवाद हुआ
जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी के रहते मृतक मनोज गुप्ता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि, संपत्ति विवाद के चलते भी दोनों में विवाद होता रहता था। मनोज गुप्ता पहली पत्नी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के हाथ और पैर दोनों थे बंधे हुए थे। बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव का यह मामला है।
मृतक के दोनों हाथ, पैर बंधे हुए मिले
पुलिस ने बताया कि, मकान अंदर से बंद था। अंदर से पति मनोज गुप्ता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लेकिन कुछ देर बाद पति की आवाज अचानक बंद हो गई। पुलिस ने पहले काफी देर तक घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पत्नी पार्वती गुप्ता ने दरवाजा खोला और तुरंत बेहोश हो गई। पुलिस जब घर के अंदर गए तो घर के अंदर मनोज गुप्ता जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया। उसके दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे।
