बिलासपुर कलेक्ट्रेट घेराव विवाद: CM साय की तस्वीर के अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं पर FIR

CM साय की तस्वीर के अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं पर FIR
X

CM साय की तस्वीर के अपमान पर कांग्रेस नेताओं पर FIR

बिलासपुर में कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पंकज गुप्ते - बिलासपुर। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान हुए विवाद ने बिलासपुर की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और एक प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान बिगड़ा माहौल
गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासनहीनता और अभद्र आचरण की शिकायतें सामने आईं। आरोप है कि प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अपमानजनक हरकतें कीं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

युवा मोर्चा का प्रदर्शन, फिर दर्ज हुई FIR
घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिविल लाइन थाना पहुँचकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद का भी अपमान है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता सद्दाफ़ खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी एस. आर. साहू ने बताया कि, मुख्यमंत्री की तस्वीर का अपमानित करने और प्रदर्शन के दौरान बलवा की स्थिति उत्पन्न करने, और आवागमन बाधित करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने संबंधित वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी अपने रिकॉर्ड में शामिल किए हैं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story