BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला: रोजगार मेला से लेकर शार्क टैंक तक युवाओं, उद्यमियों और सामाजिक कार्यक्रमों की रही धूम

बीएनआई बिलासपुर व्यापार और उद्योग मेला
पंकज गुप्ते - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चल रहे बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले का पांचवां दिन युवाओं, उद्यमियों और सामाजिक सरोकार को समर्पित रहा। रोजगार मेला और शार्क टैंक जैसे प्रमुख कार्यक्रमों ने मेले को नई पहचान दी। बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन की सफलता को और मजबूती दी।
समाज और व्यापार को जोड़ने वाला मंच- बोले चरणदास महंत
बीएनआई मेला सामाजिक दायित्वों और व्यापारिक विकास का अनूठा संगम साबित हो रहा है। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, व्यापार मेले में दृष्टिबाधित बच्चों को मंच देना और रोजगार अवसर उपलब्ध कराना आयोजकों की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। उन्होंने बीएनआई को समाज के लिए प्रेरक शक्ति बताते हुए बधाई दी।

रोजगार मेला: युवाओं को मिला अवसरों का बड़ा मंच
रोजगार मेले में युवा बड़ी संख्या में पहुंचे-
- 380+ युवा शामिल
- 60 नियोक्ताओं से कनेक्ट
- 38 कंपनियों द्वारा इंटरव्यू
- 460+ रिक्तियां उपलब्ध
नाइसटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर रविन्द्र प्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले को युवाओं से शानदार प्रतिसाद मिला। कई उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हुए। टैली एजुकेशन की दिव्या गणेशा और NIIT यूनिवर्सिटी के विकास पांडेय भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
शार्क टैंक: स्टार्टअप्स को मिला निवेश का अवसर
उभरते उद्यमियों के लिए आयोजित शार्क टैंक सबसे चर्चित कार्यक्रमों में रहा, निवेशक के रूप में अनिल मुंदड़ा, अमित अग्रवाल, डॉ. नवदीप सिंह अरोरा और विशाल शेरवानी शामिल हुए। जहाँ विजेता रहे-
- प्रथम: कपिल अग्रवाल, टिनू निभानी (कॉमिक्स ग्रुप)
- द्वितीय: सुकन्या भारत कुमार, हर्ष अग्रवाल, पार्थ कुमार
- तृतीय: अर्पित शुक्ला
- सांत्वना पुरस्कार: कपिल सचदेवा (सर्वज्ञता फाउंडेशन)
यह कार्यक्रम युवा स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहन और निवेश का प्रभावी मंच साबित हुआ।
मेला बना जागरूकता और पहचान का केंद्र
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मेले की भीड़ और ऊर्जा की तुलना ग्वालियर मेले से करते हुए कहा कि यह आयोजन बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देता है। प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। वहीं एसपी रजनीश सिंह ने कहा कि, बीएनआई मेला सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहा है। ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रम अंतिम दिन आयोजित किए जाएंगे।
अंतिम दिन के कार्यक्रम: संस्कृति और सम्मान का संगम
- इस्कॉन द्वारा संकीर्तन
- आर्ट ऑफ लिविंग की भजन संध्या
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
- स्वाभिमान सम्मान
- लाइफटाइम सेवा पुरस्कार
मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विशेष वक्ताओं के प्रमुख कथन
चरणदास महंत- बीएनआई मेला रोजगार, नवाचार और समावेशन को एक मंच देता है। यह आयोजन समाज और विकास को जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।
शैलेश पांडे- शहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने वाला यह आयोजन युवा उद्यमिता और रोजगार को नई दिशा देता है।
एसपी रजनीश सिंह- सामाजिक जागरूकता को जोड़ना इस मेले को और विशेष बनाता है। ट्रैफिक और नशामुक्ति पर कार्यक्रम समाज के लिए सार्थक संदेश देंगे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल- मेले की भव्यता और सहभागिता बताती है कि बिलासपुर ऐसे आयोजनों का केंद्र बन सकता है। यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को गति देता है।
