स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान: विधायक बोलीं- महिलाओं को बेहतर जाँच और इलाज की सुविधा होगी उपलब्ध

विधायक कविता प्राण लहरे ने नवनिर्मित सोनोग्राफी कक्ष का किया उद्घाटन
बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में शुक्रवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान स्वास्थ्य मेला के तहत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे शामिल हुई।
इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नवनिर्मित सोनोग्राफी कक्ष का उद्घाटन किया। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर जाँच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों और महिलाओं ने विधायक के हाथों सोनोग्राफी कक्ष के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस सुविधा को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया ।

महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति हो जागरूक
विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि, महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल और समय-समय पर परीक्षण से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना।
स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव है- विधायक
उन्होंने कहा कि, सरकार विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सम्बधित योजना चला रही है। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक बहनों और माताओं तक पहुँचना उनकी प्राथमिकता है। स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव है। एक जागरूक और स्वस्थ महिला पूरे परिवार को स्वस्थ रखने की क्षमता रखती है।
ये लोग रहे मौजूद
वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण और अन्य सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में महिलाएँ, ग्रामीणजन, स्वास्थ्य कर्मी, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे थे।
