अबूझमाड़ में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 नक्सली, एक जवान हुआ शहीद दो घायल, मौके से AK-47 राइफल और SLR बंदूक बरामद

बीजापुर-महाराष्ट्र सीमा के अबूझमाड़ में मुठभेड़
X

जवानों ने ढेर किए 3 नक्सली (File image)

बीजापुर-महाराष्ट्र सीमा के अबूझमाड़ जंगलों में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक दो पुरुष और एक महिला समेत तीन नक्सली मारे गए हैं।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटे महारष्ट्र के गढ़चिरौली सीमा क्षेत्र में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच बीते कल से लगातार भीषण मुठभेड़ जारी है, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक इस मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला समेत तीन नक्सली मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में C60 कमांडो दीपक चिन्ना मंडावी शहीद हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ एक AK-47 राइफल और एक SLR हथियार बरामद किया गया है, जिससे नक्सलियों की सशस्त्र मौजूदगी और बड़े हमले की मंशा का अंदाजा लगाया जा रहा है।

C60 के तीन जवान भी घायल
हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान C60 के तीन जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरूवार से अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा यह ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुरक्षाबल लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। अबूझमाड़ और गढ़चिरौली से लगे सीमावर्ती जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ पर उच्च अधिकारियों की सतत निगरानी है।

शहीद C60 कमांडो दीपक चिन्ना मंडावी

शहीद C60 कमांडो दीपक चिन्ना मंडावी



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story