नक्सल साजिश नाकाम: सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान दो IED को किया निष्क्रिय, देखिए VIDEO...

नक्सल साजिश नाकाम : सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान दो IED को किया निष्क्रिय, देखिए VIDEO...
X

IED डिफ्यूज

बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों के हमले की साजिश को नाकाम किया है। गंगालूर थाना और बीडीएस टीम की दो IED को निष्क्रिय किया है। इसकी पुष्टि एसपी ने की है।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों के हमले की साजिश को नाकाम किया है। गंगालूर थाना और बीडीएस टीम की दो IED को निष्क्रिय क्रिया है। इस मामले की पुष्टि एसपी ने की है।

बीजापुर एसपी ने बताया कि डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम मुनगा- पेद्दाकोरमा क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान डीमाईनिंग कार्यवाही करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का IED बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान रहेगा जारी
एसपी ने आगे कहा कि, सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ एवं त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की नापाक साजिश को विफल किया गया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story