नक्सलियों का क्रूर चेहरा आया सामने: IED की चपेट में आकर घायल महिला साथी को जंगल में छोड़कर भागे

नक्सलियों का क्रूर चेहरा आया सामने : IED की चपेट में आकर घायल महिला साथी को जंगल में छोड़कर भागे
X

IED ब्लास्ट में घायल हुई महिला नक्सली

बीजापुर में एक महिला नक्सली IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हो गई। उसके साथी उसका इलाज करवाने की बजाय उसका हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर नक्सल हिंसा से त्रस्त है। पूरे अबूझमाड़ में जगह- जगह पर नक्सलियों ने IED बिछा रखी है। बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा में नक्सलियों का एक और अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महिला नक्सली घायल हो गई। उसके साथी उसका इलाज करवाने की बजाय उसका हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए घायल नक्सली को ग्रामीणों की मदद से उसका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है। संगठन में अपने साथ 12 बोर का हथियार लेकर चलती थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story