बिहार जीत के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी का पहला प्रवास: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत, जताया आभार

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन
X

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

बिहार में जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जीत के लिए प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बिहार में जीत के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे हैं। जहां के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नितिन नबीन कहा- छत्तीसगढ़ से मेरा दिल का रिश्ता है, सभी को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने अपनी जीत के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

सीएम विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने रायपुर में की सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।


दो दिवसीय प्रवास पर हैं नितिन नबीन
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन दो दिवसीय प्रवास पर पहुँचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा- बिहार की जीत के लिए छत्तीसगढ़वासियों को धन्यवाद करता हूँ। बीजेपी के सभी कार्यकर्ता, जिन्होंने बिहार चुनाव में योगदान दिया उनका भी अभिनंदन है। इस जीत का श्रेय बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जाता है।


छत्तीसगढ़ के विकास में पीएम मोदी का योगदान - नितिन नबीन
डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर बोले - इस तरह के आयोजन राज्य के विकास को दिखाता है। कोई राज्य इस तरह का आयोजन कर रहा है। छत्तीसगढ़ को 25 साल पूरे हो चुके है। राज्य के विकास में प्रधानमंत्री का भी योगदान है। अब बनने के बाद संवारने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस में चल रही आपसी कलह पर बोले- जिस पार्टी का नेतृत्व विहीन हो, जिसके ना नियत सही हो, उस पार्टी में इस तरह की स्थिति ज़रूर होगी।



ये रागे मौजूद
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ.नवीन मारकण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story