बिहार में भाजपा को बंपर वोट: सरगुजा में भी जश्न, सूरजपुर में भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

जश्न मनाते हुए सूरजपुर के भाजपा कार्यकर्ता
X

जश्न मनाते हुए सूरजपुर के भाजपा कार्यकर्ता

बिहार चुनाव में NDA की बढ़त के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकताओं में ख़ुशी का माहौल है। सरगुजा में जश्न मानते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए बधाई दी गई।

नौशाद अहमद- सूरजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक बढ़त दिखाई दे रही है। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के भाजपाई भी गदगद हैं। इसी बीच सूरजपुर जिले के प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी के निवास पर जमकर आतिशबाजी की गई इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जीत की बधाई दी।

विधायक भूलन सिंह मरावी ने NDA की बढ़त पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के कार्यों को देखकर बिहार की जनता ने ऐतिहासिक के जनादेश दिया है। जनता को बस विकास चाहिए, अब बिहार में विकास की गंगा बहेगी।

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं
विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा- जिस तरह से बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है बिहार की जनता को में धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है बस वोट चोरी की बात करते हैं पर बिहार की जनता ने बता दिया कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को बिहार की जनता कितना प्यार करती है।


सरगुजा में भी जश्न का माहौल
वहीं अंबिकापुर में भी बिहार में बीजेपी गठबंधन की बढ़त के बाद जश्न का माहौल है। सरगुजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक- दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ता गाजे- बाजे पर थिरकते हुए नजर आए। वहीं इस जीत पर उन्होंने मोदी और नीतीश की जोड़ी को सुपर हिट बताया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story