विधायक रिकेश का बड़ा कदम: उप मुख्यमंत्री से मंजूर कराए 11 डोम शेड निर्माण के लिए 2.30 करोड़ रुपये

उप मुख्यमंत्री से मंजूर कराए 11 डोम शेड निर्माण के लिए 2.30 करोड़ रुपये
X

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक रिकेश सेन

विधायक रिकेश सेन की पहल पर वैशाली नगर विधानसभा में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से 11 डोम शेड बनने जा रहे हैं। विधायक ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया।

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर विधानसभा क्षेत्र में 11 डोम शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। राज्य शासन द्वारा मंजूरी मिलने पर विधायक ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया और कहा कि इस राशि से कई आवश्यक विकास कार्य मूर्त रूप लेंगे।

सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगा स्थायी मंच
विधायक सेन ने बताया कि, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान आयोजकों की बड़ी राशि टेंट व मंच निर्माण में खर्च हो जाती थी। अब इन डोम शेडों से स्थानीय निवासियों को हर मौसम में स्थायी मंच उपलब्ध होगा। यह प्रस्ताव क्षेत्र की जनभावनाओं को देखते हुए विधायक ने राज्य शासन को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

कहां-कहां बनेंगे डोम शेड-
वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृत की गई है। कुल 11 स्थानों पर डोम शेड बनाए जाएंगे-
नेहरू नगर मार्केट – ₹20 लाख
पावर हाउस लाल मैदान – ₹30 लाख
खम्हरिया बाजार – ₹20 लाख
अनुष्ठा रेजिडेंसी जुनवानी – ₹20 लाख
रामनगर वार्ड 26 कर्मा भवन के सामने – ₹20 लाख
शांति नगर जैन मंदिर के सामने – ₹20 लाख
सुपेला शीतला मंदिर के पास – ₹20 लाख
कुरूद गांव बाजार – ₹20 लाख
कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड (सिंधी समाज हेतु) – ₹20 लाख
वैशाली नगर लोकांगन के पास – ₹20 लाख
शासकीय हाई स्कूल केम्प-2 के पास – ₹20 लाख

विधायक सेन का बयान
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, इन डोम शेडों से क्षेत्र के नागरिकों को हर प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। यह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story